{"_id":"61a7ad0d2f00f05ed01bc56d","slug":"sonam-wangchuk-s-institute-handed-over-solar-heated-insulated-ladakhi-shelter-to-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: एलएसी पर 'रेंचो' के बनाए सौर ऊर्जा घरों में रहेंगे सैन्य जांबाज, जानिए इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: एलएसी पर 'रेंचो' के बनाए सौर ऊर्जा घरों में रहेंगे सैन्य जांबाज, जानिए इसकी खासियत
Thu, 02 Dec 2021 12:11 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:11 AM IST
सार
सोनम वांगचुक ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें साझा कर सोलर हीटेड इंसुलेटेड लद्दाखी (शिला) शेल्टर की खासियत बताई है। सोनम के इस नवाचार को सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने साझा कर कहा कि अग्रिम इलाकों में अपनी तरह के यह पहले शेल्टर हैं।
विज्ञापन
सोलर हीटेड इंसुलेटेड लद्दाखी (शिला) शेल्टर
- फोटो : @wangchuk66
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आग लगने का खतरा, न बिजली गुल होने की संभावना। प्रदूषण का नाम नहीं। कार्बन का उत्सर्जन भी शून्य। पूर्वी लद्दाख में एलएसी से सटे चुशुल व अन्य अग्रिम इलाके में सेना को सौर ऊर्जा पर निर्भर अद्भुत रिहाइश मिल गई है। उच्च पर्वतीय लद्दाख के इन इलाकों में इन दिनों बाहर तापमान माइनस 20 डिग्री है जबकि सौर ऊर्जा सदुपयोग से भीतर महज 15 डिग्री पारा रहता है।
विज्ञापन
थ्री ईडियट फिल्म के रेंचो आमिर खान ने जिसका चरित्र निभाया था, उसके असली नायक सोनम वांगचुक के संस्थान ने सेना को यह शेल्टर तैयार कर सौंपे हैं। इन शेल्टर में सूरज की किरणों से मिलने वाली ऊष्मा को वापस बाहर जाने से रोक लिया जाता है। दिन का ताप रात भर भीतरी हिस्से को गरम रखने के लिए काम करता है।
विज्ञापन