{"_id":"688679ff7b944d8c390230bd","slug":"some-anarchist-elements-trying-to-derail-progress-rijiju-srinagar-news-c-10-jam1005-671683-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के ध्यानार्थ <bha>--<\/bha><bha>--<\/bha>-\nप्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश \nकर रहे कुछ अराजक तत्व : रिजिजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के ध्यानार्थ <bha>--</bha><bha>--</bha>- प्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे कुछ अराजक तत्व : रिजिजू
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री ने कश्मीर विवि में पूर्व छात्र सम्मेलन को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार कश्मीर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बेहद सकारात्मक हैं और प्रगति चाहते हैं। देश के बाहर से कुछ अराजक तत्व केंद्र शासित प्रदेश में शांति व विकास को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। राजनेताओं को भी देश हित में राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर प्यार की दुकानें खोलने के बजाय प्यार के रास्ते पर साथ चलना चाहिए।
सुबह-सुबह हुई मुलाकात ने तूफान खड़ा कर दिया था
रिजिजू ने अप्रैल में कश्मीर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान डल झील के किनारे एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हुई आकस्मिक मुलाकात का भी जिक्र किया। कहा, सुबह-सुबह हुई इस मुलाकात ने एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया, जो नहीं होना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय ने अब तक जितना किया है, उससे कहीं अधिक कर सकता है। हम लोगों तक पहुंचकर न्याय प्रदान कर सकते हैं। न्याय का वास्तविक अर्थ यह है कि आम लोगों को बिना किसी संघर्ष के अपने जीवन की बुनियादी सुविधाएं मिलें। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में, लोगों के लिए अच्छी सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।