फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   solid waste management plant

Jammu News: कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध, पुलिस और भीड़ के बीच हाथापाई

Sat, 15 Jun 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 15 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
solid waste management plant
- भाजपा नेता समेत चार को हिरासत में लिया, शाम को छोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव जगतु चक में तहसील प्रशासन बिश्नाह की तरफ से बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध को लेकर पुलिस और लोगों में हाथापाई हुई। प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने एएसआई के साथ हाथापाई की। जानकारी के अनुसार तहसील प्रशासन बिश्नाह की जगतु चक गांव में 29 कनाल चारागाह जमीन पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसमें आने वाले समय में कचरा निस्तारण की प्रक्रिया की जाएगी। स्थानीय लोगों ने गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने पर विरोध जताया।
इस मुद्दे को लेकर 6 महीने पहले भी विरोध किया जा चुका है। मगर तहसील प्रशासन ने उस समय काम को बंद करवा दिया था। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस को बुलाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम शुरू करवाया। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती गई। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम रुकवाने के लिए विरोध करना शुरू कर दिया। इस मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों में हाथापाई भी हुई। इसके बाद विरोध को शांत करवाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी किसान मोर्चा राकेश पंत समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। देर शाम को मुचलके के साथ उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को बनाए जाने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इसमें महिलाएं भी मौजूद थी। प्रदर्शन करते हुए एक महिला के बेहोश होने का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने शांत करवाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है। इसके बाद पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्य को सुचारू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता राकेश पंत ने कहा कि सात पंचायत के लिए वह जमीन काफी मायने रखती है। वहां पर लोग सैर सपाटा करने के लिए आते हैं। युवाओं के लिए खेलने का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों का कचरा इस स्थान पर डंप नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन को स्टेडियम की शक्ल दी जा रही है। ग्रामीण विकास विभाग ने युवाओं के खेलने के लिए खेल के मैदान का निर्माण कार्य करवाया है। इससे युवाओं को खेलने कूदने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। किसी भी कीमत पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट वहां पर नहीं बनने दिया जाएगा।

लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। उन्हें देर शाम को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

रऊफ खान, थाना प्रभारी अरनिया
पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाना नियमों के खिलाफ है। लिहाजा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इरशाद राथर, एसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed