{"_id":"584edf784f1c1b696f649c93","slug":"soldiers-guarding-borders-even-in-heavy-fogg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में जवान कर रहे हैं सरहदों की रखवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में जवान कर रहे हैं सरहदों की रखवाली
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा जिले में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता भी काफी कम रही। सर्दी में भी तेजी से इजाफा हुआ। धुंध और घने कोहरे के बीच सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को निगरानी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विजयपुर कसबा और इसके आसपास शाम को काफी धुुंध छाई रही। क्षेत्र में सर्दी भी बढ़ गई है। कसबे के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। अरनिया समेत आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सर्दी भी बढ़ गई। लोगों को अलाव जलाने पड़े।
कोहरे में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। सीमा पर बीएसएफ के अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। सीमा पर उगे सरकंडे और कोहरे के चलते सीमा की निगरानी करने में जवानों को मुश्किलें पेश आती हैं। सीमा की ओर बहने वाले नदी-नालों के किनारों पर भी सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं।

आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहता है पाक
आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहता है पाक
- फोटो : Demp Pic.
बसंतर दरिया पर घुसपैठियों की हमेशा नजर रहती है। बरसात के दिनो में बसंतर दरिया में आई बाढ़ कारण तारबंदी का कुछ हिस्सा बह गया था। फिलहाल, वहां पर अस्थायी तार लगाए गए हैं। पाक सेना और रेंजरों की कोशिश रहती है कि आतंकियों को नदी-नालों और बसंतर दरिया से घुसपैठ कराई जाए।
घने कोहरे के चलते नदी-नालों में कुछ दिखाई नहीं देता है। इसका लाभ घुसपैठिये उठाते हैं। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि नदी, नालों और बसंतर दरिया के दोनों किनारों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सीमा पर घुसपैठ की कोई आशंका ही नहीं है।