{"_id":"68337abb5d8ffb10e005ca5a","slug":"soldier-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101914-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बलिदानी एएसआई योगराज सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बलिदानी एएसआई योगराज सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बलिदानी एएसआई योगराज सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। योगराज सिंह की शहादत पर लोगों को गर्व है। बलिदानी का शव उनके पैतृक गांव चक जवाहर पहुंचते ही स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद की बेटी पिता के शव पर विलाप कर बार-बार उठने के लिए कह रही थी। इस मौके पर पूर्व सरपंच विजय सैनी ने बताया कि बलिदानी योगराज सिंह की क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि योगराज सिंह की शहादत पर समूचे देश को गर्व है। इस मौके पर डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसएसपी सांबा वीरेंद्र सिंह, एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर अन्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि एएसआई योगराज सिंह सांबा जिले की सुपवाल चौकी में तैनात थे। शनिवार देर रात को मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करने की उन्होंने पुरजोर कोशिश की लेकिन मवेशी तस्कर की गाड़ी की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद वह वीरगति को प्राप्त हो गए।