{"_id":"674f594ffb1fdd8a2f0b20a3","slug":"soldier-dies-after-being-shot-while-on-duty-in-kishtwar-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से फौजी की मौत, शोपियां में जवान की संदिग्ध हालात में मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से फौजी की मौत, शोपियां में जवान की संदिग्ध हालात में मृत्यु
Wed, 04 Dec 2024 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:48 AM IST
सार
सैनिक की पहचान जम्मू के दीवान सुचेतगढ़ निवासी सतनाम सिंह (24) के रूप में हुई है। सतनाम सिंह सेना की 11 आरआर कंपनी में तैनात थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्विस राइफल से दुर्घटनावश चली गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। सैनिक की पहचान जम्मू के दीवान सुचेतगढ़ निवासी सतनाम सिंह (24) के रूप में हुई है। सतनाम सिंह सेना की 11 आरआर कंपनी में तैनात थे। गोली लगते ही साथियों ने तुंरत उन्हें सीएचसी छात्रू में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सतनाम को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम व कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोपियां में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवान की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से माैत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि 178 बटालियन का जवान हॉर्टिकल्चर फार्म जैनापोरा में तैनात था। उसकी पहचान परमवीर निवासी सिहमा, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा ) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन