{"_id":"6765d6cc615a7da77703a9cc","slug":"softball-championship-jammu-news-c-10-lko1027-506841-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सब जूनियर साफ्टबॉल मुकाबले में एक हजार खिलाड़ी दिखा रहे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सब जूनियर साफ्टबॉल मुकाबले में एक हजार खिलाड़ी दिखा रहे दम
विज्ञापन
सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में गतके का प्रदर्शन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : jammu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा और खेल विभाग के मंत्री बोले सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 37वीं सब जूनियर साफ्ट बॉल नेशनल चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार को हुआ। एमए स्टेडियम में उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें युवा सेवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे। इस चैंपियनशिप मेें 24 राज्यों से 38 टीमों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी व तकनीकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल ढांचे देने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साफ्ट बॉल चैंपिश्नशिप 24 दिसंबर तक चलेगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के उद्घाटन में युवा सेवा एवं खेल विभाग के महानिदेशक राजिंद्र सिंह तारा, स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर साफ्टबॉल एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया है।