Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   social welfare department, camp

Jammu News: शिविर लगाकर दिव्यांगों के कल्याण की योजनाओं पर अमल करने के निर्देश

विज्ञापन
social welfare department, camp
जम्मू। विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रतिनिधिमंडलों ने उनके लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में बुधवार को समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों के नुमाइंदों ने विभिन्न मुद्दों जैसे एनटीए और कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र शिविर आयोजित करना, आईएसएसएस के तहत विकलांगता पेंशन में वृद्धि, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना पर चर्चा की। आयुक्त सचिव ने अधिकारियों को पूरे जम्मू-कश्मीर में दिव्यांगों के कल्याण की योजनाओं पर विशेष शिविर आयोजित करने के साथ पात्र उम्मीदवारों को कल्याण और विकास योजनाओं के दायरे में लाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में समाज कल्याण विभाग जम्मू के महानिदेशक, समाज कल्याण विभाग के निदेशक विवेक शर्मा, मोहम्मद शफीक चक, महमूद रियाज खान, आशु बहल और परवीन संगराल सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राजेश (मुस्कान फाउंडेशन), अजय कुमार शर्मा, अजय कुमार और सुदेश कुमार (जेएंडके हेंडिकैप्ड वेलफेयर एसोसिएशन), सुशील शर्मा (ऑल जेएंडके डिसेबल्ड वेलफेयर ट्रस्ट), शाम लाल (कॉर्पोरेटर), रितिका (लव्ड ग्रेस ऑर्गेनाइजेशन), रोशन भान (जेएंडके समाज) मूक-बधिर कल्याण केंद्र और दृष्टिहीनों के लिए आवासीय विद्यालय जम्मू), बीना बख्शी (महिला जागृति उद्योग केंद्र, जम्मू) और उमेश शर्मा ने बी इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed