फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Social organization Sarsaiyad Education Mission honored the Korana warriors

सामाजिक संगठन सरसैयद एजूकेशन मिशन ने कोराना योद्धाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
Social organization Sarsaiyad Education Mission honored the Korana warriors
कोरोना योद्धा पुंछ
पुंछ। बुधवार को सामाजिक संगठन सर सैयद एजूकेशन मिशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पिछले दो महीनों से अपनी जान की बाजी लगा कर कोरोना युद्ध में भाग ले रहे चिकित्सकों, सफाई कर्मचारियों आदि को सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उन्हें शाल भेंट किया, पुष्पवर्षा की और सभी को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में सर सैयद एजुकेशन मिशन की तरफ से कोरोना योद्धाओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक सरफराज अहमद मीर ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शमीम उन निशा बट्टी रहीं। संगठन की तरफ से सबसे पहले शमीम उन निसा को सम्मानित किया गया।जिसके उपरान्त उनके हाथों से बारी बारी से अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों, अन्य स्टाफ, आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को शाल भेंट करने के साथ ही प्रशस्तिपत्र देते हुए उन पर फूल बरसा कर उनके योगदान की सराहना की।इ स अवसर पर सरफराज मीर ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर की ही तरह पिछले दो महीनों से अधिक समय से कोरोना महामारी का संकट बना हुआ है ऐसे में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों से लेकर सफाई कर्मचारियों ने एक योद्धा की तरफ इस महामारी से जिले को बचाने में अहम भूमिका अदा की है। इसके लिए आज हमने सरसैयद एजूकेशन मिशन की तरफ से इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना अपना कर्तव्य समझा। वहीं इस अवसर पर डा0 शमीम उन निसा बटटी ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमें बार बार सम्मान दिया जा रहा है इससे हमारा मनोबल बड़ रहा है और हम सब किसी भी सूरत में इस युद्ध को जीतने के लिए ओर अधिक उत्साह से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed