{"_id":"67a66a4c75a63172730e308d","slug":"social-issues-raised-in-the-annual-conference-of-basnotra-fraternity-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101015-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बसनोत्रा बिरादरी के वार्षिक सम्मेलन में उठे सामाजिक मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बसनोत्रा बिरादरी के वार्षिक सम्मेलन में उठे सामाजिक मुद्दे
Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
अखनूर कहन देव स्थान पर बारी का इंतजार करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : akhnoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। बसनोत्रा बिरादरी का वार्षिक सम्मेलन देव स्थान बाबा कहन देव जी अगोर में चिनाब नदी के किनारे भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता बिरादरी के अध्यक्ष पं. साईं दास शर्मा (आईएएस, सेवानिवृत्त) ने की।
सुबह सबसे पहले हवन यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भाग लिया। इसके बाद बाबा जी की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर में प्रीति भोज में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिक सम्मेलन में पंजाब, चंडीगढ़, सुजानपुर, पुंछ, राजोरी समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही बाबा जी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। कार्यक्रम में बिरादरी के प्रमुख सदस्य बंसी लाल, ओम प्रकाश, सुखदेव शर्मा, कुलदीप शर्मा, कण्व शर्मा, कुलदीप, विशाल शर्मा समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष योगदान दिया। संवाद