फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   So far, only 30 percent of Rohingyas have been verified

अब तक 30 फीसदी रोहिंग्याओं का ही सत्यापन

विज्ञापन
So far, only 30 percent of Rohingyas have been verified
नरवाल के पास रोहिंग्या बस्ती में बंद पड़ी झुग्गियां। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। रोहिंग्या बस्तियों में सीआईडी का वेरिफिकेशन जारी है। अब तक 30 फीसदी लोगों का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। दरअसल, रोहिंग्याओं में बच्चों की तादाद बहुत अधिक है। इनका ब्योरा जुटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योेंकि पिछले पांच साल में रोहिंग्या बस्तियों में 2 से 3 हजार बच्चों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

यहां जन्मे बच्चों का नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं है। न ही इनका नाम राशन कार्ड में है और न ही इनके आधार कार्ड हैं। यही कारण है कि एक दंपति का वेरिफिकेशन कन्फर्म करने पर उसके साथ दो से तीन बच्चों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिसका कोई रिकार्ड ही नहीं। बहुत से बच्चे ऐसे हैं, जिनके बारे में बताया भी नहीं जा रहा और इनको ढूंढने में परेशानी हो रही है। पिछले एक हफ्ते से पुलिस और सीआईडी की ओर से मिलकर रोहिंग्याओं का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। लेकिन वेरिफिकेशन काफी धीमी प्रक्रिया से हो रहा है। वेरिफिकेशन करने के लिए बच्चों को ढूंढना और उनके नाम पते कन्फर्म करना पुलिस के सिरदर्दी बन चुका है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार नरवाल रोहिंग्या बस्ती में कई ऐसे दंपति हैं, जिनके बच्चों का कोई रिकार्ड नहीं। इनका रिकार्ड किस तरह से लिया जाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। यही कारण है कि कई दंपतियों का वेरिफिकेशन होने के बाद भी इन लोगों को अभी तक होल्डिंग सेंटर नहीं भेजा गया है। जबकि कुछ रोहिंग्या ऐसे हैं, जिनका वेरिफिकेशन करने के बाद उनको वापस बस्तियों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाट मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि शहर के और इसके आसपास 30 खाली प्लॉटों पर रोहिंग्याओं को बसाया गया है। इन खाली प्लॉट के मालिक रोहिंग्याओं से हर महीने मोटी कमाई कर रहे हैं। ऐसे प्लॉट मालिकों पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अब तक छह से सात लोगों पर इसे लेकर एफआईआर लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed