फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall will creats problem for kashmiri people

बर्फबारी बढ़ाएगी रियासत में लोगों की परेशानी

Fri, 11 Dec 2015 08:18 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
snowfall will creats problem for kashmiri people

आटा का भंडारण ज्यादा नहीं किया जा सकता। इसके सड़ने की आशंका रहती है। सरकार को गेहूं का भंडारण ऐसे इलाकों में करना चाहिए जोकि ज्यादा दिन तक चल सकता है। बर्फबारी के बाद बिजली की आपूर्ति ढुलमुल हो जाती है। ऐसे में मिट्टी के तेल का पर्याप्त भंडारण होना चाहिए।

विज्ञापन


पीडीपी के महासचिव निजामुद्दीन भट्ट ने कहा है कि रियासत में खराब मौसम और कई सड़कों के बंद हो जाने की वजह से राशन, गैस, मिट्टी के तेल के अलावा बिजली और पानी की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए सभी उचित कदम उठाये जाने चाहिए।
विज्ञापन


खासतौर से आपातकालीन विभागों में जिसमें बिजली, पानी, राशन, सड़क और स्वास्थ्य विभाग को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि नेशनल हाईवे के अलावा हवाई यातायात के माध्यम से दूरदराज के इलाकों में जरूरी सामान पहुंचाया जाना चाहिए। 

सरकार ने किए दिशा निर्देश जारी

snowfall will creats problem for kashmiri people

गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों से हाल ही में बैठक कर उन्हें दूरदराज के इलाकों खासतौर से बर्फबारी वाले इलाकों में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस का भंडारण करने के उन्होंने दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं।

उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के अधिकारियों को भी राशन का भंडारण करने को कहा गया है। अब बर्फबारी हुई हैं। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि दिशा निर्देशों पर किस हद तक काम हुआ। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

-चौधरी जुल्फिकार अली, उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री

सड़कों का संपर्क जाएगी टूट

snowfall will creats problem for kashmiri people

रियासत में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने के साथ ही संपर्क सड़कों के बंद होने से दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

खासतौर से राशन, रसोई गैस (एलपीजी) और मिट्टी के तेल की पहले से चल रही अनियमित सप्लाई को दुरुस्त करना आने वाले दिनों में बड़ी समस्या होगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी राशन की चीनी पिछले तीन महीने से राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल पाई है। अब राशन स्टोरों में चीनी पहुंची हैं लेकिन बर्फबारी के बाद अब इसे दूरदराज के इलाकों में पहुंचाना आसान नहीं है।

इसी तरह मिट्टी के तेल की बर्फबारी वाले इलाकों में किल्लत है। सरकारी राशन की सप्लाई भी पिछले कुछ महीनों से सुचारु नहीं रही है।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन के प्रधान डीआर दानिश का कहना है कि बर्फबारी के बाद दूरदराज के इलाकों खासतौर से सड़कों के नेटवर्क से कटने वाले इलाकों में राशन की समस्या उठ खड़ी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed