{"_id":"2bc587af23f8d5c4455d5d339d9b53c0","slug":"snowfall-starts-at-mughal-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में बर्फबारी, फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में बर्फबारी, फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 28 Oct 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गुलमर्ग, कुपवाड़ा और बनिहाल की ऊंची पर्वतीय श्रृंखलाओं पर हलकी बर्फबारी हुई। मुगलरोड पर भी हलकी बर्फबारी की खबर है। इसके साथ ही ठंड का असर भी महसूस होने लगा है। कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को भी राज्य में मौसम खराब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा तीन नवंबर से एक बार फिर दो-तीन दिनों तक रियासत का मौसम बिगड़ने की संभावना है। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग तक मौसम खराब बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां गुलमर्ग, कुपवाड़ा तथा बनिहाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हलका हिमपात हुआ।
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में 2.5 मिमी, काजीगुंड में 9.9 मिमी, पहलगाम में 0.7 मिमी, कुपवाड़ा में1.0 मिमी, कोकरनाग में 6.8 मिमी, गुलमर्ग में 3.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं, जम्मू संभाग में सर्वाधिक बनिहाल व बटोत में 8.2 मिमी, जम्मू में 0.2, कटड़ा 1.2 और भद्रवाह में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर, चिनैनी के आसपास क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। पत्नीटाप में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन