{"_id":"588aebbc4f1c1b165dcf3bf3","slug":"snowfall-results-suffer-to-people-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, घाटी में जमा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, घाटी में जमा देने वाली ठंड
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 27 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में बीते 3 रोज से खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। एक ओर बर्फबारी के बाद से ही जहां रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया है वहीं पहाड़ी हिस्सों पर बर्फबारी के कारण कई प्रमुख रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। शुक्रवार को लगातार इस हाइवे पर प्रशासन द्वारा आवागमन शुरू कराने के लिए बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही हाइवे को वापस शुुरू करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं माता वैष्णों देवी की पहाड़ियों पर भी खराब मौसम के चलते भारी बर्फबारी हुई है। साथ ही कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के बाद से ही जहां कश्मीर में ठंड का आलम है वहीं जम्मू में दो दिन की बारिश के बाद खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर हुई है।
विज्ञापन