{"_id":"5bbcea93867a5528323e9b05","slug":"snowfall-on-srinagar-leh-national-highway-and-rainfall-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों पर बारिश, श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों पर बारिश, श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश से रियासत में मौसम ने मंगलवार को करवट बदल ली। इससे तापमान में गिरावट आने से यहां ठंड बढ़ने लगी है। वहीं बर्फबारी से श्रीनगर लेह नेशनल हाइवे बंद हो गया है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे भी भूस्खलन के चलते करीब पांच घंटे बंद रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोनामर्ग, जोजिला पास, श्री अमरनाथ गुफा, गुलमर्ग और मुगल रोड के अलावा जम्मू संभाग में भद्रवाह के पहाड़ों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं रियासत के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। इनमें श्रीनगर के अलावा जम्मू संभाग के मैदानी इलाके भी शामिल है। हालांकि जम्मू शहर में बारिश केवल बूंदा बांदी तक ही सीमित रही।
हालांकि अखनूर समेत सीमावर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। वहीं यातायात विभाग के अनुसार कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पर यातायात भी बंद हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्तूबर तक मौसम बिगड़ा रहने के आसार है।