{"_id":"5a68095e4f1c1b8f268b6020","slug":"snowfall-in-vaishno-devi-jammu-katra-sanjichhat-chopper-service-affected-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के दरबार में नए साल की पहली बर्फबारी, सफेद चादर बिछने से गिरा पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के दरबार में नए साल की पहली बर्फबारी, सफेद चादर बिछने से गिरा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में नए साल में पहली बर्फबारी का यात्रियों ने मजा लिया। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही।
विज्ञापन
पर्यटक स्थल नत्थाटाप और पतनीटाप में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। राज्य के कई मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी ने जोर पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
धर्मनगरी वैष्णो देवी में त्रिकुटा पहाड़ियों के साथ भवन, सांझीछत और भैरो घाटी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम तक 14 हजार यात्रियों का पंजीकरण हो चुका था। कुछ उड़ानों के बाद सुबह दस बजे खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा को बंद किया गया।
विज्ञापन
मौसम साफ न होने से बड़ी संख्या में चॉपर सेवा के यात्रियों को घोड़े और पालकी का सहारा लेना पड़ा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में बारिश के चलते वाहनों की गति धीमी रही। उधमपुर, रामबन, बनिहाल में कई जगहों पर पहाड़ों से गिरते पत्थर और भूस्खलन चुनौती रहे हैं।
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर सहित अन्य कई स्थानों पर शाम को बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिला कठुआ के बिलावर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही।