फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in punsh

Jammu News: पुंछ में भारी बर्फबारी में फंसे 75 यात्रियों को किया रेस्क्यू किया

विज्ञापन
snowfall in punsh
पुलिस ने चाय के साथ भोजन कराकर गंतव्यों के लिए किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में शुक्रवार दिन भर बारिश और बर्फबारी जारी रही। भारी हिमपात से मुगलरोड के साथ पुंछ-जम्मू हाईवे, मेंढर वाया कृष्णा घाटी, मंडी लोरन, मंडी सावजियां मुख्य मार्ग बंद हो गए। इससे कई वाहन फंस गए। वाहनों में सवार 75 से अधिक यात्रियों को पुलिस टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

एसएसपी शफकत हुसैन और एएसपी मोहन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कड़े प्रयासों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। चाय के साथ दोपहर का भोजन कराकर उन्हें अन्य वाहनों से गंतव्यों के लिए रवाना किया। भारी बर्फबारी से पुंछ-जम्मू हाईवे पर जड़ांवाली और बींबर गली के बीच एक वाहन सड़क के बीच फिसल गया। इससे मार्ग पर दो यात्री बसें और कुछ छोटे वाहन भी फंस गए। पुंछ-मेंढर वाया कृष्णा घाटी मार्ग पर भी दो छोटे वाहन बर्फ में फंस गए। सूचना मिलते ही एएसपी मोहन शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ मेंढर टीम लेकर बींबर गली पहुंचे। मार्ग में फंसे यात्रियों को चाय पिलाई और इन्हें निकालने के प्रयास शुरू किए। टीम ने यात्रियों को बींबर गली पहुंचाया वहां उन्हें भोजन कराने के बाद अन्य वाहनों से रवाना किया। पुलिस ने कृष्णा घाटी में फंसे वाहनों में सवार लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। देर शाम जिले की मंडी तहसील में बर्फबारी के बीच कुछ वाहन फंस गए जिन्हें एएसपी मोहन शर्मा व एसएचओ मंडी शाम सिंह ने सुरक्षा कर्मियों के साथ रेस्क्यू किया। एएसपी ने लोगों से अपील की है कि खराब माैसम के बीच यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed