फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in mountain areaa of jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

Sun, 15 Jan 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 15 Jan 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
snowfall in mountain areaa of jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : AMAR UJALA
रियासत में रविवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। पर्वतीय इलाकों में रविवार को भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में भारी बर्फबारी, बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में रविवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू संभाग के पत्नीटॉप, नत्थाटॉप और रामबन में शाम को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


कश्मीर में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस -2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन में सबसे कम रिकार्ड किया गया तापमान है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान यहां -10.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। लेह रियासत में सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान -13.7 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान -0.8 रहा। उधमपुर में पिछले दो दिन से तापमान शून्य डिग्री पर टिका हुआ है।


मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक रियासत में मौसम बिगड़ा रहेगा। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फिलहाल यातायात सुचारु है। हालांकि, बर्फबारी का सिलसिला तेज होने पर हाईवे पर भू स्खलन की आशंका बनी रहती है। हाल ही में तीन दिन तक हाईवे बंद रहने से बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंसे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed