{"_id":"ae817c9f7609c409edd88d2b1f89151d","slug":"snowfall-in-kashmir-temperature-falls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, 6 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, 6 डिग्री लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण घाटी में शीत लहर शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है । अगले 24 घंटों तक मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में सोमवार देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में बारिश के साथ-साथ कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे शीत लहर शुरू हो गई है। रफीकअहमद नामी एक स्थानीय के अनुसार, सोमवार देर रात से हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह काफी ठंड लग रही थी।
विज्ञापन
कश्मीर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे लुढ़का है जिसके कारण सर्दी महसूस होने लगी है। उनके अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन