फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in kashmir helping security forces to neutralise militants in jammu kashmir

कश्मीर में बर्फबारी बन रही आतंकियों के लिए काल, बर्फीले छोड़ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे आतंकी

Sun, 25 Nov 2018 08:35 PM IST
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Updated Sun, 25 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kashmir helping security forces to neutralise militants in jammu kashmir
- फोटो : फाइल
कश्मीर में होने वाली बर्फबारी आतंकियों के काल की वजह बन रही है। वह रिहायशी इलाकों में आकर छुपने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उनके सामने खुफिया एजेंसियों के सटीक इनपुट मौत बनकर खड़े हैं। इनपुट इतने सटीक हैं कि सिर्फ उसी घर को सुरक्षाबल घेर रहे हैं, यहां आतंकी पनाह लिए होते हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा, टंगधार, उड़ी, शोपियां आदि के ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरना शुरू हो गई है। आतंकियों के हाइड आउट बर्फ से प्रभावित हो रहे हैं। वह इससे बचने के लिए रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं, जो उनकी मौत का कारण बन रहे हैं। दरअसल, कश्मीर में खुफिया एजेंसियों का ग्रिड बहुत मजबूत हो गया है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के छिपे होने के सटीक इनपुट मिले रहे हैं। इसलिए सेना की तरफ से सिर्फ उसी घर को घेरकर कार्रवाई की जा रही है, यहां पर आतंकी छुप रहे हैं। सुरक्षाबल रात को ही उस घर को घेर कर सुबह तड़के कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि आतंकियों के समर्थन में स्थानीय लोग भी आगे न आएं। इसके बाद आपरेशन शुरू होने पर उस जगह को उड़ाया जा रहा है, जहां यह आतंकी छुपे हुए होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन आकाओं के अकेले पड़ रहे आतंकी

बिन आकाओं के अकेले पड़ रहे आतंकी
पिछले दो साल में कश्मीर में कई बड़े आतंकी कमांडर मारे जा चुके हैं। ऐसे में कश्मीर में सक्रिय आतंकी बिना आकाओं के ही लड़ रहे हैं। आतंकियों के लड़ने की प्लानिंग कमजोर पड़ रही है। जबकि सुरक्षा एजेंसियों के मजबूत घेरे से आतंकी बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। जो उनकी मौत का कारण बन रहे हैं। बुरहान वानी, सज्जाद पाडर, सब्जार भट्ट, जीनत उल इस्लाम जैसे आतंकी मारे जा चुके हैं। जो आतंकियों को लीड करते थे। 

आतंकियों की सोच बदलने की जरूरत
जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एम एम खजुरिया का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि यह बड़ी कामयाबी है। लेकिन आतंकियों की सोच बदलनी भी जरूरी है। बेशक तीन दिन में 13 आतंकी मारे गए, लेकिन इतने और पैदा हो जाएं, तो उससे कोई फायदा नहीं है। इसलिए आतंकियों से जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed