फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall in gulmarg kashmir

गुलमर्ग में बिछी सफेद चादर, पर्यटकों के चेहरे खिले

Tue, 06 Jan 2015 12:57 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 06 Jan 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
snowfall in gulmarg kashmir
रविवार की रात विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। इससे प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने वालों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि गुलमर्ग में रविवार रात को बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में जहां न्यूनतम तापमान -5.8 दर्ज किया गया, वहीं करीब दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।


बर्फबारी से श्रीनगर में भी रात के तापमान में सुधार महसूस किया गया। यहां न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर के तापमान में चार डिग्री सुधार हुआ है। इससे पहले रात के समय न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

लेह में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान -14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले यहां रात को -12.2 और -15.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद सात जनवरी से मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed