{"_id":"71ee6825b196afb93bf6a1f69cd2dc4e","slug":"snowfall-in-gulmarg-and-rain-in-kupwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में हिमपात, कुपवाड़ा में बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में हिमपात, कुपवाड़ा में बारिश
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Nov 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की पहाड़ियों पर मंगलवार को ताजा हिमपात होने और कुपवाड़ा में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है।
विज्ञापन
जम्मू समेत रियासत के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा। तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी रियासत में कई इलाकों में हलकी से सामान्य बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार कुपवाड़ा में 1.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। गुलमर्ग की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है। बुधवार को कश्मीर और जम्मू में हलकी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
ताजा हिमपात से गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है जो माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू संभाग में बनिहाल सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के आधार शिविर कटड़ा कसबे में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।