फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snow leopard

दुनिया में खास पहचान रखते हैं लद्दाख के बर्फीले तेंदुए

विज्ञापन
snow leopard
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख पुलिस भी अस्तित्व में आ चुकी है। पुलिस का अलग मुख्यालय शुरू हो चुका है। दो दिन पहले ही लद्दाख पुलिस ने अपने झंडे, बैच और साइन को जारी किया है। खासकर लद्दाख पुलिस ने अपने झंडे में विश्व प्रसिद्ध प्रदेश के बर्फीले तेंदुए को प्रतीक बनाया है। लद्दाख के बर्फीले तेंदुए की कई ऐसी विशेषताएं हैं, जो विश्व के किसी भी बर्फीले तेंदुए में नहीं हैं।
विज्ञापन

पूरे विश्व में 12 देशों में बर्फीला तेंदुआ पाया जाता है, लेकिन पूरे विश्व में सिर्फ लद्दाख ही ऐसा स्थल है, जहां पर बर्फीले तेंदुए को चार से पांच फुट की दूरी से भी देखा जा सकता है। मार्च और अप्रैल महीने के बीच यह देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस ने दी झंडे में जगह
दरअसल, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन नेचर की विलुप्त होने वाली प्रजाति की खतरे वाली सूची में बर्फीला तेंदुआ भी शामिल है। बर्फीले तेंदुए को बचाने के लिए कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने भी अपने झंडे का इसे प्रतीक बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि इसके शिकार को रोकने, इसकी खाल की तस्करी रोकने जैसे अवैध धंधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही संख्या, 400 से 500 हो सकते
उच्च घनत्व जनसंख्या वाला लद्दाख पहला क्षेत्र है। यहां हम बर्फीले तेंदुए को चार से पांच फुट की दूरी से देख सकते हैं। क्योंकि यह ऊपरी क्षेत्रों से काफी नीचे तक आते हैं। अब इनकी संख्या भी बढ़ रही है। पहले इनकी संख्या 200 तक रह गई थी। लेकिन अब इनकी संख्या 500 तक पहुंच चुकी है। बहुत जल्द इसे लेकर किए जा रहे सर्वेक्षण की जानकारी दी जाएगी।

-जिगमेत तकपा, संयुक्त सचिव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं क्लाइमेट चेंज मंत्रालय, दिल्ली
इन स्थानों पर पाए जाते हैं बर्फीले तेंदुए
विश्व में सेंट्रल एशिया और एशिया के 12 देशों चीन, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान, रूस, मंगोलिया आदि में यह तेंदुए पाए जाते हैं। इनकी संख्या 4 से 6 हजार के बीच बताई जाती है। जबकि भारत के लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और अरुणांचल प्रदेश में इनकी मौजूदगी है। इनकी संख्या भारत में एक हजार के आसपास है। सबसे ज्यादा लद्दाख में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed