{"_id":"65174471104895aec503c4b4","slug":"snatching-case-three-arrested-up-jammu-news-c-10-jam1008-212777-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु बनकर झपटीं छह चेन, यूपी के दो शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु बनकर झपटीं छह चेन, यूपी के दो शातिर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में झपटमारी करने वाले शातिर चार थानों की पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपियों में कुछ बाहरी राज्यों के भी हैं। इनसे सोने की चेन बरामद की गई है। सबसे अहम बात यह है कि झपटमारी में इस्तेमाल बाइक भी चोरी की होती थी। यह लोग जम्मू के अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। किसी को शक न हो, इसलिए जम्मू में मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु बनकर आते थे। कई दिन से सतवारी, छन्नी, सैनिक कॉलोनी, त्रिकुटा नगर और जानीपुर में झपटमारी और बाइक चोरी की वारदात हो रही थी।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी थीं। विभिन्न पुलिस स्टेशनों में शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गईं। स्नैचर खासतौर पर सुनसान जगहों पर बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को निशाना बना रहे थे। सैनिक कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, गंग्याल, सतवारी और त्रिकुटा नगर से सोने की चेन झपटी गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्नैचरों की तस्वीरें ली और मोटरसाइकिल के नंबर नोट किए। 28 सितंबर को त्रिकुटा नगर में स्नैचिंग के प्रयास में आरोपी पकड़े गए। रामसेवक बाइक पर था और पिछली सीट पर धर्मेन्द्र था। पूछताछ में पता चला कि दोनों यूपी के जिला शामली के हैं और जम्मू में कई वारदात कर चुके हैं। यहीं नहीं, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी झपटमारी व चोरियां कर चुके हैं। पुलिस से बचने के लिए खुद को श्री माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्री के रूप में प्रस्तुत करते थे। आरोपियों से छह सोने की चेन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई।
झपटमारी की चेन मुथूट में बेचीं
वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को दो और संदिग्ध आरोपियों आकाश खुशु उर्फ लल्ला और राहुल रावल निवासी दुर्गा नगर (जम्मू) को दबोचा। दोनों ने रूप नगर, कैनाल रोड, सरवाल और पलौड़ा में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यह लोग झपटमारी कर मुथूट में जाते थे। वहां से चेन के बदले पैसे लेते थे। जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि केटीएम ड्यूक (जेके02 डीसी 8234) से जिले के विभिन्न स्थानों से 5 सोने की चेन छीनी थीं और मुथूट फाइनेंस शाखा तालाब तिल्लो में गिरवी रख दी थीं। अब चेन फाइनेंस कंपनी से बरामद की जाएंगी।