{"_id":"5f7cbb4b8ebc3eb8670be458","slug":"smuggling-jammu-city-news-jmu220217091","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर की कार के चालक समेत तीन लोग नशे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी नंबर की कार के चालक समेत तीन लोग नशे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें वीआईपी नंबर की कार का चालक भी शामिल है। इनके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 90 ग्राम चरस और 480 ग्राम भुक्की बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
गंग्याल में पुलिस ने परमंडल मोड़ के पास कार नंबर जेके02बीजी 0065 को तलाशी के लिए रोका। चालक से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक गुप्ता निवासी कृष्णा नगर जम्मू के तौर पर हुई है।
वहीं झज्जर कोटली अंतर्गत मनवाल में पुलिस ने टाटा सूमो नंबर जेके14 7058 में बैठे यात्री रंजीत कुमार निवासी रामनगर से एक बैग बरामद किया। बैग की तलाशी में 20 ग्राम चरस और 480 ग्राम भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन
उधर त्रिकुटा नगर पुलिस ने बाहु प्लाजा के पास एक वीआईपी नंबर की कार के चालक से चरस बरामद की। जेके02एएक्स 2454 स्कोडा रैपिड कार को जांच के लिए रोका था। जिवीतेश निवासी तालाब तिल्लो से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों से पूछताछ की जा रही है कि ये नशाला पदार्थ कहां से लाए हैं और कहां पहुंचाने जा रहे थे।