फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Smuggling attempt failed, 24 cattle freed

Jammu News: तस्करी का प्रयास विफल, 24 मवेशी कराए मुक्त

विज्ञापन
Smuggling attempt failed, 24 cattle freed
जम्मू। बेलीचराना पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल किया है। इसमें एक वाहन में 24 मवेशियों की तस्करों के चंगुल से बचाया है। हालांकि तस्कर और वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मामले में सतवारी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 307 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात तीन बजे भगवती नगर से वेयर हाउस की तरफ एक ट्रक आ रहा था। पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका तो चालक वाहन को वहां छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें 24 मवेशी मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

---
तवी पुल से छलांग लगाने वाले युवक की पहचान
तवी पुल से छलांग लगाने वाले युवक की पहचान 22 साल के अमर के रूप में हुई है। वह दशमेश नगर का रहने वाला था। मृतक की मां उसकी पहचान करने शनिवार को जीएमसी के शवगृह पहुंची थी। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि उनके बेटे की मौत हुई है। महिला ने कहा कि दो दिनों से बेटा लापता था। उसकी कोई सूचना नहीं मिल रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिकुटा नगर में तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर में शिव मंदिर के बाहर सड़क पर देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। उसकी आयु 40 से 45 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को पहले टक्कर मारी फिर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे शव क्षत विक्षत हो गया है।

घटनास्थल पर शव काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, फिर वाहन उसके ऊपर से होकर गुजर गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हुए, हालांकि शव देर तक पड़ा रहा। लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed