{"_id":"6a8b5b315aa31a11bb06f76a","slug":"smugglers-were-transporting-bulls-in-a-delhi-registered-tata-safari-they-abandoned-the-vehicle-and-fled-after-the-tires-burst-samba-news-c-289-1-sba1003-114280-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिल्ली नंबर की टाटा सफारी में ले जा रहे थे बैल, टायर फटे तो छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिल्ली नंबर की टाटा सफारी में ले जा रहे थे बैल, टायर फटे तो छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सिडको औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में रविवार तड़के पशु तस्करी का प्रयास उस समय नाकाम हो गया, जब दिल्ली नंबर की टाटा सफारी के टायर नुकीली कीलों के कारण फट गए। इसके बाद तस्कर वाहन और उसमें लदे दो बैलों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
रविवार सुबह करीब पांच बजे औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे खड़ी सफारी पर पड़ी। वाहन के टायर फटे हुए थे। संदेह होने पर लोगों ने वाहन के अंदर देखा तो अंदर दो बैल बुरी तरह बांधकर ठूंसकर रखे हुए मिले। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बैलों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और दिल्ली नंबर की टाटा सफारी को जब्त कर लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लोगों की नजर से बचने के लिए पशु तस्करी में अब सामान्य या मालवाहक वाहनों के बजाय टाटा सफारी जैसी लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि वाहन देखकर किसी को तस्करी का संदेह न हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन के नंबर और अन्य सुराग के आधार पर फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।