फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart city

स्मार्ट आंगनबाड़ी में नौनिहाल सीखेंगे जिंदगी का ककहरा

विज्ञापन
smart city
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू शहर का स्वरूप बदला जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। परियोजना के तहत शहर के 14 आंगनबाड़ी को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसमें नौनिहालों को अनुकूल माहौल सहित बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जम्मू स्मार्ट सिटी प्ररियोजना में शहर के स्वरूप में बदलाव आ रहा है। पारंपरिक इमारतों को बेहतर सुविधाओं से संपन्न किया जा रहा है। यह खुलासा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ अवनी लवासा ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए किया है। उन्होंने बताया कि 14 इमारतों को स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों में बदला जा रहा है। केंद्रीय मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम के तहत सुविधा दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दौरा किया गया है। आंगनबाड़ियों में चल रही परियोजना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद सूचित किया गया कि फर्नीचर से लेकर अन्य वस्तुएं मौजूद हैं। कुछ इमारतों को पेटिंग के लिए चुना गया है। लवासा ने बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। जिले में विकसित किए जा रहे ढांचे से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। स्थानीय विकास को सक्षम बनाना और स्मार्ट बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना जरूरी है। स्मार्ट सिटी परियोजना में वाईफाई जोन, जल निकासी की स्थिति में सुधार, जंक्शन, हेरिटेज ट्रेल की स्थापना, मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

ये केंद्र बनेंगे स्मार्ट
स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों में नसीब नगर ए, नसीब नगर बी, माना बस्ती, बीसी रोड, कबीर कॉलोनी ए, रमा लेन, त्रिकुटा नगर सेक्टर-3, त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन, त्रिकुटा नगर साउथ-एक्सटेंशन, प्रेस मोड़ बी, कासिम नगर बी, बेलीचराना ए, रुहिमोड़ बी और लोअर गाडीगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ-साथ आगंतुकों के लिए कुर्सियां और मेज, प्री-स्कूल किट, सफेद बोर्ड, सामान, वर्तन, भंडारण डिब्बे, स्वच्छता किट, अलमारी, रैक और दीवार घड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed