फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smart bus stand, bad condition

Jammu News: जेडीए के खराब सिस्टम से स्मार्ट बस स्टैंड बदहाल, बंद पड़ीं लिफ्ट, बुजुर्ग और दिव्यांग बेहाल

विज्ञापन
smart bus stand, bad condition
यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad
जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) का करोड़ों की लागत से बना बहुमंजिला स्मार्ट बस स्टैंड बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कागजों में हाईटेक दिखने वाला ड्रीम प्रोजेक्ट बेबसी की आंखें खोल रहा है। जेडीए के खराब सिस्टम के कारण यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों काे परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का गुस्सा बता रहा है कि मैनेजमेंट और मेंटेनेंस के मोर्चे पर प्रोजेक्ट पूरी तरह फेल साबित हुआ है। सबसे बड़ी नाकामी यह है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए लगाई लिफ्ट अक्सर तकनीकी खराबी के कारण बंद रहती है। बुजुर्गों, मरीजों और दिव्यांग यात्रियों को ऊपरी मंजिलों तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल की तो तस्वीरें चौंकाने वाली थीं। त्रिकुटा नगर की तरफ से मुख्य बिल्डिंग को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अव्यवस्था का आलम यह है कि परिसर के अंदर और बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। पांच मंजिला बिल्डिंग के वेटिंग हॉल में सफाई व्यवस्था ठप है। भीषण गर्मी में पंखे बंद हैं, पीने के ठंडे पानी का इंतजाम नहीं है और कुर्सियां कम होने के कारण यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


------
तीन साल से बंद रेस्टोरेंट, टॉयलेट बने नशेड़ियों का अड्डा
यात्रियों और पर्यटकों के लिए भूतल पर बना रेस्टोरेंट तीन साल बाद भी अलॉट नहीं हो सका है। लोग बाहर खुले में दूषित खाना खाने को मजबूर हैं। महिला शौचालय तो ठीक है लेकिन पुरुष शौचालय नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। चारों तरफ गंदगी और शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। नगर निगम की ओर से फंड ट्रांसफर किए जाने और जगह तय होने के बावजूद ईवी चार्जिंग पॉइंट आज तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
कंडम बस स्टैंड को ध्वस्त करने की तैयारी
जेडीए कंडम बस स्टैंड को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी बनाने पर विचार कर रहा है। कमेटी अवैध रूप से चल रही 150 दुकानों को हटाकर कार्रवाई करेगी।

---------------
पुंछ जाने के लिए सुबह नौ बजे से बस का इंतजार कर रहा हूं। दोपहर में बस आने की सूचना है। अधिकारियों को बैठने और रुकने की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए।
-कबीर, यात्री

----
बस स्टेशन पर न तो बैठने की सही व्यवस्था है और न ही भीषण गर्मी में पंखे चल रहे हैं। पीने के लिए ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं है।
-इबातुल्ला खान, यात्री



---------------

बस स्टैंड के बेहतर प्रबंधन के लिए ठेकेदार/कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। सुविधाओं को सुधारने के लिए कई काम होने बाकी हैं जिनके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

-रूपेश कुमार, उपाध्यक्ष, जेडीए

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

यात्री कबीर। अमर उजाला

यात्री कबीर। अमर उजाला - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed