{"_id":"68aa2f343b1701dc050cfecd","slug":"sleeper-cell-member-arrested-in-shopian-srinagar-news-c-10-lko1027-693472-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लंबे समय से हिजबुल के लिए कर रहा था काम, आतंकवाद से जुड़ी साजिश, भारत विरोधी बयानों के प्रसार में शामिल था
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपर सेल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी अल्ताफ हुसैन वागे निवासी रेबन गुंड, बेहराम शोपियां का रहने वाला है। वह लंबे समय से हिजबुल के लिए काम कर रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाना सीआई/एसआईए कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 18, 18-बी, 38 और 39 के तहत एफआईआर दर्ज है। इस मामले की जांच में सामने आया कि वागे सीमापार बैठे हिजबुल के एक हैंडलर के संपर्क में था। वह उसके निर्देश पर घाटी में आतंकवाद से जुड़ी साजिश, भारत विरोधी बयानों का प्रसार और गैरकानूनी गतिविधियों के समन्वय जैसी गतिविधियों को अंजाम देता था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी से जुड़ी गतिविधियों का उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और असंतोष व सांप्रदायिक तनाव भड़काना था। यह गिरफ्तारी उन स्लीपर सेल का पता लगाने की दिशा में बड़ी सफलता है जो अत्यधिक कट्टरपंथी व अलगाववादी हैं। पाकिस्तानी आतंकवादी संचालकों/आतंकवादी संगठन/पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।