फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Skill Hub Centre Start in SMVDU

Jammu News: एसएमवीडीयू में स्किल हब सेंटर शुरू, कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
Skill Hub Centre Start in SMVDU
एसएमवीडीयू में स्किल हब सेंटर के उद्घाटन के दौरान मौजू विवि के लोग फोटो विवि
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा में स्किल हब सेंटर का शुभारंभ हुआ। केंद्र सरकार द्वारा समर्थित इस केंद्र में आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री है, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन और व्यावहारिक ज्ञान मिल सकेेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने वाले इस केंद्र का उद्घाटन एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने किया। स्किल हब सेंटर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (पीएमवी) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) सहित प्रमुख सरकारी पहलों के साथ संरेखित है, जो रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

स्किल हब सेंटर के समन्वयक डॉ. संजय शर्मा ने इसके विभिन्न लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच की खाई को कम करने में मदद मिलेगी। इस केंद्र में व्यावहारिक व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा जिससे रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने छात्रों, शिक्षकों को इन अवसरों का लाभ उठाने को कहा। कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में कौशल विकास का महत्व बढ़ गया है। ये केंद्र छात्रों को उद्योग-संबंधित कौशल से लैस करेगा, जिससे न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि क्षेत्र और राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी इसका योगदान होगा।

इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार अजय शर्मा, अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर बलबीर सिंह, प्रोफेसर एम ईश्वरमूर्ति, इंजीनियर दीपक ब्योत्रा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed