{"_id":"5fa1b5fb70484332fb01a3d4","slug":"ski-institute-will-also-open-in-kargil-on-the-lines-of-gulmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग की तर्ज पर कारगिल में भी खुलेगा स्की इंस्टीट्यूट, विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग की तर्ज पर कारगिल में भी खुलेगा स्की इंस्टीट्यूट, विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की तैयारी
Wed, 04 Nov 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
ice hockey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में विंटर गेम्स और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्की एंड माउंटेनियरिंग (आईआईएसएम) की तर्ज पर संस्थान खोला जाएगा। लद्दाख सरकार के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के कारगिल जिले में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र की मदद से कारगिल को विंटर स्पोर्ट्स के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उच्च स्तरीय बैठक में आईआईएसएम खोलने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईआईएसएम के प्रिंसिपल कर्नल जेएस ढिल्लों ने बैठक में बताया कि उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने लद्दाख में विंटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं तलाशने का जिम्मा दिया है। इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्नो स्की के लिए कारगिल कस्बे के पास नकतुल, द्रास के लामोचां, गोशान के अलावा संकू और पनिखर क्षेत्रों में स्नो स्की की ढलान चिह्नित होंगी। इसकी रिपोर्ट जल्द केंद्र को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
स्नो स्की शिविर इसी साल से
कारगिल में 100 युवकों और युवतियों के लिए इसी साल से स्नो स्की शिविर चलाया जाएगा। आईआईएसएम गुलमर्ग स्की के लिए उपकरण व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। गुलमर्ग संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि श्रीनगर-लेह हाईवे बंद होने से पूर्व ही कारगिल में सामग्री पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
आइस हॉकी प्रतियोगिता होगी
लद्दाख के द्रास स्थित आईस हॉकी रिंक में राष्ट्रीय स्तर की आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएंगी।