फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   skaust Jammu will provide mandis to farmers for selling their crops at good prices

किसानों को अच्छी कीमत पर फसल बेचने के लिए मंडियां उपलब्ध करवाएगा स्कास्ट जम्मू

Fri, 26 Feb 2021 10:33 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 26 Feb 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
skaust Jammu will provide mandis to farmers for selling their crops at good prices
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में अब स्कास्ट जम्मू किसानों की आय बढ़ाने के लिए मंडियां भी उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए किसानों को स्कास्ट जम्मू के साथ संपर्क करना होगा। जैसे ही फसल पकेगी तो किसान उन्हें अच्छे दामों पर यूनिवर्सिटी के माध्यम से मुहैया करवाई गई मंडियों में अपनी फसल को बेच सकेंगे।

विज्ञापन


किसान पहले स्थानीय मंडियों में ही फसल को बेच पाते थे। इस कारण उन्हें फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पाते थे। कई बार तो किसान जमीन को बिना बिजाई के ही छोड़ देते थे। मेहनत करने पर भी फसल के दाम कम मिलते थे। अब स्कास्ट जम्मू अपने स्तर पर मंडियों को हायर कर किसानों की फसल बेचेगा। इससे किसानों को फसल की उचित कीमत मिल सकेगी।
विज्ञापन


इससे पहले भी ई-बाजारों के माध्यम से फसलों को बेचा जा रहा था। इसमें चुनिंदा जागरूक किसान ही लाभ उठा पा रहे थे। अब तमाम पंचायतों के माध्यम से फसल बेचने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से कवायद आरंभ कर दी है। अप्रैल और मई के मध्य में गेहूं को भी मंडियों में भेजा जाएगा। इसके अलावा सितंबर और अक्तूबर के मध्य होने वाले धान को भी अच्छा दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के किसानों को अब मंडियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। मंडियों के माध्यम से किसान फसल बेच कर अच्छे दाम हासिल कर पाएगा। पहले स्थानीय बाजारों में ही फसल को बेचा जा रहा था।
-जेपी शर्मा, शोध निदेशक, स्कास्ट जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed