फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sixth District Jammu Klaripayut Competition Start

Jammu News: छठी जिला जम्मू कलारीपयट्ट प्रतियोगिता शुरू, 190 खिलाड़ी ले रहे भाग

विज्ञापन
Sixth District Jammu Klaripayut Competition Start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय छठी जिला जम्मू कलारीपयट्टू प्रतियोगिता वीरवार को बेबी कैटर्स हॉल रिहाड़ी में शुरू हुई। इसमें जम्मू जिले के विभिन्न संस्थानों से लगभग 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन मिनी ग्रुप के इवेंट आयोजित किए गए।

केसी इंटरनेशनल स्कूल जम्मू और इंटरनेशनल डेली राइजिंग स्कूल जम्मू पहले दिन की प्रतियोगिता के पदक तालिका में शीर्ष पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर कलारीपयट्टू एसोसिएशन के सीईओ तरसेम शर्मा और महासचिव दानिश शर्मा ने की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल व क्लबों में इंटरनेशनल डेली राइजिंग स्कूल, अल्टीमैक्स फाइट क्लब, केसी इंटरनेशनल स्कूल, केसी गुरुकुल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू, रिच हार्वेस्ट स्कूल, गणेशा एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स, न्यू एरा पब्लिक हाई स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल जम्मू, एसएसएम जम्मू पब्लिक स्कूल और न्यू मॉडल हाई स्कूल जम्मू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed