{"_id":"415c793c402a22f7d85f7856dffd95a3","slug":"six-ministers-had-not-file-income-tax-return-before-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः छह मंत्रियों ने चुनाव से पूर्व नहीं भरी थी आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः छह मंत्रियों ने चुनाव से पूर्व नहीं भरी थी आयकर रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
राज्य के छह मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने से पूर्व आयकर रिटर्न नहीं भरी थी। चुनाव आयोग को दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार पीपल्स डेमाक्रेटिक पार्टी के पांच और भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री ने चुनाव से पूर्व अपनी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं की थी।
विज्ञापन
इनमें कानून एवं संसदीय मामले मंत्री सैयद बशारत बुखारी, बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी और राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर प्रमुख रूप से शामिल हैं। रिटर्न भरने से परहेज करने वाले मंत्रियों में पांच पीडीपी के और एक भाजपा से सुखनंदन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर तथा स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह उन पांच मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल किया था।
विज्ञापन
विपक्ष से कई बार चुने जाने वाले 20 विधायकों में से तीन ने चुनाव से पहले रिटर्न दाखिल नहीं किया था। इनमें नेकां के दो विधायक-अगा रुहल्लाह व शमीमा फिरदौस तथा कांग्रेस के अब्दुल राशिद डार शामिल हैं।
ज्ञात हो कि रिटर्न न दाखिल करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है। 87 सदस्यीय विधानसभा में 56 सदस्य पहली बार सदन में पहुंचे हैं।