फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six Liaison officers appointed for Kashmiri students studying all over country, dial this number

कश्मीरी छात्रों के लिए छह लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त, मुसीबत में ये नंबर करें डायल

Tue, 17 Dec 2019 01:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six Liaison officers appointed for Kashmiri students studying all over country, dial this number
कश्मीरी छात्र - फोटो : फाइल, अमर उजाला
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे आंदोलन के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने दूसरे राज्यों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए छह लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी स्थानीय प्रशासन/ कॉलेज प्रशासन और प्रदेश सरकार के साथ संपर्क में रहकर विद्यार्थियों की सभी ज्वलंत समस्याओं का निदान करेंगे। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर प्रदेश के विद्यार्थी भोपाल और जयपुर में अतिरिक्त सचिव रिंपी ओहरी (9419193343), एनसीआर, मेरठ और देहरादून में उपनिदेशक सूचना, नई दिल्ली विदूषी कपूर (9888918303), चंडीगढ़ में मैनेजर जेके हाउस डॉ. इंद्रजोत सिंह (9419019175), अलीगढ़ व पुणे में अंडर सेक्रेटरी आरसी आफिसर नई दिल्ली संजय पंडिता (9419102045), बंगलरू में विनय केसर (9797581853) इंचार्ज एरिया मार्केटिंग आफिसर जेएंडके , चन्नेई और हैदराबाद में अश्विनी कुमार (9469238379/9149827879) इंचार्ज एरिया मार्केटिंग आफिसर जेएंडके एचपीएंडएम नियुक्त रहेंगे। इसके अलावा मोहम्मद यासीन निदेशक कॉलेजेस जेएंडके (9469077609) मदद और सहयोग के लिए नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग   
जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों को किसी भी तरह से शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली ताकतों से बचने के लिए सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करने को कहा गया है। इसके साथ अफवाहों पर भरोसा न करने को कहा गया है। ऐसी किसी भी मंशा के दौरान लाइजनिंग अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed