{"_id":"5a8bd05d4f1c1bd34b8b9b69","slug":"six-hundred-grams-heroin-recovered-from-the-ssp-car-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एसएसपी की सरकारी कार से 60 लाख की हेरोइन बरामद, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एसएसपी की सरकारी कार से 60 लाख की हेरोइन बरामद, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के सरकारी वाहन में साठ लाख रुपये की हेरोइन ले जाने के आरोप में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। हेड कांस्टेबल फिजा हुसैन कुपवाड़ा का रहने वाला है। जो इन दिनों ट्रैफिक पुलिस के आईजी के एसओ सेलेक्शन अफसर (एसएसपी रैंक अधिकारी) के साथ तैनात है।
आरोपी कांस्टेबल हेरोइन को कश्मीर से लेकर आया था। जिसे पंजाब भेजना था। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है कि हेरोइन कहीं पाकिस्तान से तो नहीं आई। यदि ऐसा होता है तो इस मामले के तार आतंकवाद से भी जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस ने शक के आधार पर विक्रम चौक पर नाका लगाया था। तभी हेड कांस्टेबल को रोका गया और वाहन की तलाशी ली गई। इसमें 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये कीमत बताई गई है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल पर कई दिनों से शक था। उसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। अन्य मामले में पुलिस ने आरएस पुरा निवासी नरेंद्र कुमार से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा अलावा ग्रेटर कैलाश इलाके से दो लोगों को साढ़े तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है।