{"_id":"611ea75d8ebc3e79ab5ba6d2","slug":"six-drug-smugglers-arrested-with-narcotics-reasi-news-jmu2418719194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ के साथ छह नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थ के साथ छह नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले में नशाखोरी और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नगर और आसपास के क्षेत्रों के हैं।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात कटड़ा मार्ग पर नाका लगाया गया था। इस दौरान नाके को तोड़ कर कार (जेके20बी-9998) रियासी की तरफ जाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने कार को कुछ दूरी पर रोक लिया। तलाशी लेने पर उस में सवार तीन युवकों से हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान इरफान इकबाल वानी निवासी वार्ड सात, शकील अहमद निवासी पनासा और नीरज शर्मा निवासी वार्ड 12 के रूप में हुई है।
सनद रहे कि इरफान इकबाल वानी गत महीने भी नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। बेल पर बाहर आने के बाद वह फिर से इसी धंधे में शामिल हो गया। पेशे से चालक शकील अहमद अपने वाहन में नशीले पदार्थ की खेप ला कर चालक व सहचालकों को बेचता था। नीरज शर्मा घर-घर जा कर डिलीवरी करता है। इस के साथ ही नशे की खेप भी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उसी को सौंपी जाती थी। पूछताछ में इनकी निशानदेही पर आबिद मलिक निवासी चौक चबूतरा, रंजीत सिंह निवासी महादेव और चंदन निवासी गीतानगर को भी गिरफ्तार किया गया। उनसे नशा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है। एसएसपी शैलेंद्र सिंह के अनुसार नशाखोरों के खिलाफ मुहिम जारी है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।