फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six die, 17 injured in Road accident in udhampur of jammu & kashmir

J&K: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत, 17 घायल

Sat, 06 Jan 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
six die, 17 injured in Road accident in udhampur of jammu & kashmir
ACCIDENT - फोटो : amar ujala
 रामनगर तहसील के कघोट गांव में शनिवार दोपहर को यात्रियों से खचाखच भरी मेटाडोर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत जिला अस्पताल व रामनगर सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने चार घायलों को मिलिट्री अस्पताल और तीन को जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के  मुताबिक उधमपुर से भटयाड़ी गांव की तरफ से जा रही मेटाडोर दोपहर करीब एक बजे जैसे ही कघोट गांव में पिंगला माता के दरबार की तरफ जाने वाले मार्ग के नजदीक पहुंची तो अचानक चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:- PICS: कुपवाड़ा में बर्फीले तूफान में लापता लोगों के लिए, ऐसे चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बस करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। देखते ही देखते ही पूरा इलाका यात्रियों की चीख पुकार के साथ गूंज उठा। मौक पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को बचाने का काम शुरू कर दिया।आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।
 

ओवरलोडिंग और खराब मार्ग के कारण हुआ हादसा

​ सूचना के कुछ समय के बाद रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल व रामनगर अस्पताल से एंबुलेंस को मौके पर रवाना कर दिया गया। कुछ समय के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और 26 घायलों को जिला अस्पताल और चार घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नीशा देवी (28) निवासी कघोट ने दम तोड़ दिया। 

जबकि रविंद्र सिंह (21) निवासी कघोट, मंगत राम (60) निवासी भटयाड़ी, पायल देवी (16) निवासी खीन, केसरी देवी (70) निवासी खीन और नीतू देवी (30) निवासी नगरोटा उधमपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल यात्रियों ने बताया कि जैसे ही मेटाडोर उधमपुर शहर के दायरे से बाहर निकली तो चालक व सह चालक ने ओवरलोडिंग शुरू कर दी और एक समय ऐसा आया कि पूरी मेटाडोर यात्रियों से खचाखच भर गई। जब खराब मार्ग पर मेटाडोर पहुंची तो ओवर लोड होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और मेटाडोर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रामनगर के विधायक आरएस पठानिया घायलों का हाल जानने के लिए रामनगर अस्पताल में पहुंच गए। विधायक ने कहा कि घायलों व मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed