फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six arrest for smuggling

Jammu News: नशा तस्करी के आरोप में पति-पत्नी और उनके पुत्र समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
six arrest for smuggling
हेरोइन और भुक्की बरामद, नशा तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में मंगलवार को पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी है। उन्होंने एक महिला सहित मादक पदार्थों के छह आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ (हेरोइन और भुक्की) बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन सगे रिश्तेदार पति, पत्नी और इनका पुत्र शामिल है।
पुलिस के अनुसार हेरोइन के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह निवासी पाथी तहसील पंचैरी उधमपुर, अनिल कुमार निवासी सुरूंईसर जम्मू और इम्तियाज खांडे निवासी सरगवरी किश्तवाड़ है। वहीं, भुक्की के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम दीन, उसकी पत्नी मुमताज बीबी और उसका बेटा अशरफ अली तीनों निवासी पेंठी सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि एक विशेष सूचना पर अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में डीएसपी डीएआर अजय आनंद, थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह की एक टीम गठित की थी और संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की। कार्यपालक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी स्वर्ण सिंह की उपस्थिति में एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2.7 किलो भुक्की बरामद की गई। साथ ही अफीम पोस्ता के पौधे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में सांबा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुनील शर्मा की टीम ने सरोर के पास औचक छापामारी की। इस दौरान 3 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 40 हजार रुपये की हेरोइन बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन (पीबी06ई-0732) को भी जब्त किया गया। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में यह मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed