{"_id":"63aca47d32a20d17c672e443","slug":"siu-raids-various-places-in-shopian-pulwama-digital-documents-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंक पर प्रहार, एसआईयू ने शोपियां-पुलवामा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, डिजिटल दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंक पर प्रहार, एसआईयू ने शोपियां-पुलवामा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, डिजिटल दस्तावेज जब्त
Thu, 29 Dec 2022 02:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:28 AM IST
सार
एसआईयू ने शोपियां के जैनपोरा में दो संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे और तलाशी ली। इसके साथ ही पुलवामा जिले में नैना भटपोरा गांव में संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
SIU
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवाद के तंत्र को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास करते हुए राज्य जांच इकाई (एसआईयू) ने बुधवार को शोपियां ने व पुलवामा में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई आतंकवाद से संबंधित प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में की गई।
विज्ञापन
अदालत से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई कार्रवाई में डिजिटल उपकरणों सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, एसआईयू ने शोपियां के जैनपोरा में दो संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे और तलाशी ली। इसके साथ ही पुलवामा जिले में नैना भटपोरा गांव में संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
शोपियां जिले के थाना केलार में आतंकवाद से जुड़े मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में कार्रवाई की गई। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आगे की जांच के दौरान और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन