फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   situation worsened due to continuous rain in Ladakh

Ladakh Heavy Rain Alert: लद्दाख में बारिश से हालात बिगड़े, भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी; ये 24 घंटे कठिन

Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:57 AM IST
सार

भारी बारिश के कारण खारदुंगला मार्ग पर पत्थर गिरने से रास्ता बाधित हुआ है। वहीं, वारी ला पास पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।सोमवार को लद्दाख विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और निदेशक, इसरो अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक लोकप्रिय व्याख्यान का कार्यक्रम रेड अलर्ट के कारण ऑनलाइन कर दिया गया है।

विज्ञापन
situation worsened due to continuous rain in Ladakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लेह ने अगले 24 घंटों के लिए भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में लेह, ज़ांस्कर (पडुम), संकू-परकाचिक सहित कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में आसमान बादलों से घिरा है।

विज्ञापन

भारी बारिश के कारण खारदुंगला मार्ग पर पत्थर गिरने से रास्ता बाधित हुआ है। वहीं, वारी ला पास पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।सोमवार को लद्दाख विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और निदेशक, इसरो अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक लोकप्रिय व्याख्यान का कार्यक्रम रेड अलर्ट के कारण ऑनलाइन कर दिया गया है। उड़ान रद्द होने के कारण उपराज्यपाल लद्दाख दिल्ली में रुके हुए हैं। लद्दाख में मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस मौसम में यात्रा योजनाओं को लेकर प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान
26 अगस्त: कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका।
27–30 अगस्त: मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

विज्ञापन

अनावश्यक यात्रा से बचें
मौसम विज्ञान केंद्र लेह ने आम जनता और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और सभी आधिकारिक परामर्शों का पालन करने की अपील की है। यात्रियों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि खराब मौसम और चेतावनी की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें।

मानसून 10 दिन पहले ही लद्दाख पहुंचा
मौसम विज्ञान केंद्र लेह के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, इस साल मानसून 10 दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पहुंच गया और लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसी कारण क्षेत्र में कई जगहों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं।

सोनम लोटस ने चेतावनी दी कि बढ़ते तापमान भी भारी मानसून की एक बड़ी वजह है और जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) के चलते आने वाले वर्षों में ऐसी घटनाएं और तेज होंगी। लद्दाख प्रशासन ने यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख में क्लाइमेट चेंज सेल की स्थापना की है, जो लगातार बदलते मौसम के पैटर्न पर शोध और निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed