फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Situation in Kashmir under control: Union Minister Hansraj Ahir

कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में, हमें पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के दावों पर भरोसा नहीं: अहीर

Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Situation in Kashmir under control: Union Minister Hansraj Ahir
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। भारत न तो पाकिस्तान के और न ही आतंकी संगठनो के दावों पर भरोसा करता है। हम कश्मीर को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित नहीं रखना चाहते हैं। वह शुक्रवार को श्रीनगर में बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


हुमहामा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकवाद में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हमने घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम बनाया है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। हमारे जवान आतंकवादियों और घुसपैठियों का सामना करने में सक्षम हैं। सांबा में बीएसएफ हेड कांस्टेबल नरिंदर का सिर काटने वाली घटना का जिम्मा आतंकी संगठन जैश द्वारा लिए संबंधी दावे पर उन्होंनेे कहा कि दोनों की ईमानदारी पर हमें शंका है। पाकिस्तान सरकार या आतंकी संगठन क्या कहते हैं, इन दोनों पर हम विश्वास नहीं करते। पाकिस्तान सरकार पर लगाए गए आरोपों पर हम अब भी कायम हैं।
विज्ञापन


घाटी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक गुजर जाने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी प्रक्रिया है। हम कश्मीर को इस प्रक्रिया से दूर नहीं रखना चाहते। चुनाव करवाना सरकार की जिम्मेदारी थी और जिम्मेदारी है। चुनाव शांति की ओर जाने वाला एक रास्ता है जिससे विकास की प्रक्रिया बढ़ेगी। वहीं तमिलनाडु और केरल में सबरीमाला मामले को लेकर नक्सली हमले की आशंका पर कहा कि कोई आतंकी गुट हो, माओवादी हो या नक्सली हो इनके मंसूबे की जानकारी नहीं होती, लेकिन किसी भी हरकत का सामने करने के लिए हम उनकी कोई हरकत सफ ल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र पूजा की, जवानों का बढ़ाया हौसला

Situation in Kashmir under control: Union Minister Hansraj Ahir
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व हंसराज अहीर ने बीएसएफ के आला अधिकारियों के साथ मिलकर शस्त्र पूजा की और हवन में भाग लिया। बाद में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय दशमी के इस पर्व पर आज हमने यहां बधाई देता हूं। आप लोग देश की सीमा की रक्षा कर रहे हैं उसके लिए भी बधाई है। आप लोगों ने कहीं पर भी कमी नहीं रखी है। पाकिस्तान के साथ लड़ते हुए कई जवानों को शहादत देनी पड़ी है, इन शहीदों को भी नमन किया है। आज की पूजा में हमने यह यह प्रार्थना की कि आप देश की रक्षा करते समय यह नौबत न आए कि शहादत देनी पड़े। घुसपैठियों को खत्म करने में सफलता मिले।

जवान घरों से दूर अपना कर्तव्य निभाते हैं और यह तभी संभव है जब उनके परिवार वालों ने उन्हें आशीर्वाद देकर यहां भेजा है। सरकार चाहती है कि आप मजबूत बने। आधुनिक हथियार और सीमा की बाड़ लगाने से लेकर सीमा की रक्षा के लिए जो नई टेक्नालाजी है मोदी जी के नेतृत्व में इसे और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 15000 किलोमीटर की इस सीमा में विविधता है। कहीं दलदल है कहीं बर्फ बारी है और कहीं ऊंची पहाड़ियां हैं, लेकिन बीएसएफ के जवान इसका दृढ़ता से इसका सामना करते हैं। हम चाहते हैं कि अच्छी टेक्नालाजी का इस्तेमाल हो ताकि कम से कम हमारे जवानों का नुकसान हो। हम शस्त्र पूजा भी करते हैं और अहिंसा के भी पुजारी हैं। आप पहले एक भी गोली न चलाएं लेकिन अगर एक गोली चलती है तो 10 गोलियों से उसका जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed