{"_id":"60885eeb8ebc3ed1eb6ab91c","slug":"situation-critical-in-jammu-and-kashmir-3164-infected-with-corona-in-one-day-for-the-first-time-28-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, पहली बार एक दिन में 3164 संक्रमित, 28 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, पहली बार एक दिन में 3164 संक्रमित, 28 की मौत
Wed, 28 Apr 2021 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:28 AM IST
सार
- जीएमसी में तीन महिलाओं समेत सबसे अधिक 10 मौतें
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोविड से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1030 और शेष 2134 कश्मीर से हैं। पिछले चौबीस घंटे में 28 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जीएमसी जम्मू में सबसे अधिक 10 मौतें हुई हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 22283 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में मिले नए संक्रमित मामलों में सिर्फ 174 ही यात्री है, जबकि अन्य 2990 स्थानीय स्तर के मामले हैं, यानी प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामुदायिक स्तर पर तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है। पिछले वर्ष हुए कोरोना संक्रमण के बाद से अब तक पहली बार जीएमसी जम्मू में एक ही दिन में 10 मौतें हुई हैं। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 2197 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में 1144 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 27 यात्री हैं। इस जिले में सबसे अधिक 513 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कश्मीर संभाग से 1354 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन