फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sitting on hunger strike for power

बिजली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे

Sat, 20 Sep 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 20 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sitting on hunger strike for power

आठ दिन से बंद पड़ी बिजली बहाल करवाने के लिए संबल और रौंत के लोगों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। डीसी का रास्ता भी रोका। फिर भी बिजली बहाल नहीं की तो लोगों के सब्र का बांध टूट और गुस्साए शहरवासियों ने शुक्रवार को डीसी आवास के पास भूख हड़ताल शुरू कर दी। देर शाम करीब सात बते लोगों ने कैंडल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। फिर हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन


जोरदार प्रदर्शन करने के बाद लोगों का कहना था कि जब तक बिजली बहाल नहीं होती, तब तक उनकी भूख हड़ताल और प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। सरपंच रमेश अत्री के नेतृत्व में संबल और रौंत के लोगों ने डीसी आवास के नजदीक सड़क के किनारे पर भूख हड़ताल शुरू कर डीसी और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सुरजीत सिंह, पंजाब सिंह, डिंपल, जगदीश सिंह, राजू थापा, पंकज, रवि दास व अन्य ने बताया कि आठ दिन से सभी बिजली को तरह रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यह परेशानी आई है। कई बार जानकारी देने के बाद भी विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सभी ने इसी के विरोध में बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर सड़क बंद कर प्रदर्शन किया था। फिर भी किसी ने इसको लेकर काम नहीं करवाया। बुधवार को ही शाम के समय के लोगों ने डीसी उधमपुर के सामने समस्या को रखने का प्रयास किया तो डीसी ने भी बात सुनने से मना कर दिया।

उल्टा लोगों को बातें सुना दीं। दो दिन इंतजार करने के बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं की गई तो मजबूर भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। बिना बिजली के जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। गर्मी के कारण लोगों को रातें जाग कर काटनी पड़ रही है।


बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो चुकी है। उनके मोहल्ले में डीसी उधमपुर का सरकारी आवास मौजूद है। डीसी भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। अब जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed