{"_id":"af8bec3e4ec8a678649807ec568ecf1e","slug":"sitting-on-hunger-strike-for-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन से बंद पड़ी बिजली बहाल करवाने के लिए संबल और रौंत के लोगों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। डीसी का रास्ता भी रोका। फिर भी बिजली बहाल नहीं की तो लोगों के सब्र का बांध टूट और गुस्साए शहरवासियों ने शुक्रवार को डीसी आवास के पास भूख हड़ताल शुरू कर दी। देर शाम करीब सात बते लोगों ने कैंडल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। फिर हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
जोरदार प्रदर्शन करने के बाद लोगों का कहना था कि जब तक बिजली बहाल नहीं होती, तब तक उनकी भूख हड़ताल और प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। सरपंच रमेश अत्री के नेतृत्व में संबल और रौंत के लोगों ने डीसी आवास के नजदीक सड़क के किनारे पर भूख हड़ताल शुरू कर डीसी और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सुरजीत सिंह, पंजाब सिंह, डिंपल, जगदीश सिंह, राजू थापा, पंकज, रवि दास व अन्य ने बताया कि आठ दिन से सभी बिजली को तरह रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यह परेशानी आई है। कई बार जानकारी देने के बाद भी विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सभी ने इसी के विरोध में बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर सड़क बंद कर प्रदर्शन किया था। फिर भी किसी ने इसको लेकर काम नहीं करवाया। बुधवार को ही शाम के समय के लोगों ने डीसी उधमपुर के सामने समस्या को रखने का प्रयास किया तो डीसी ने भी बात सुनने से मना कर दिया।
उल्टा लोगों को बातें सुना दीं। दो दिन इंतजार करने के बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं की गई तो मजबूर भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। बिना बिजली के जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। गर्मी के कारण लोगों को रातें जाग कर काटनी पड़ रही है।
बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो चुकी है। उनके मोहल्ले में डीसी उधमपुर का सरकारी आवास मौजूद है। डीसी भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। अब जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।