फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sister jumped into the river before her brother's body reached home

Jammu News: भाई का शव घर पहुंचने से पहले ही बहन ने नदी में लगा दी छलांग

विज्ञापन
Sister jumped into the river before her brother's body reached home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोडा। डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में एक युवती ने भाई का शव घर पहुंचने से पहले वीरवार की सुबह चिनाब नदी में छलांग लगा दी। उसके भाई नितिन की दो दिन पहले केदारनाथ में एक हादसे में मौत हो गई थी। वह वहां पर मजदूरी का काम करता था।
दिल दहला देने वाली इस घटना से उसके गांव में सन्नाटा पसरा है। चिनाब में कूदने की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। बचाव दल नदी में तलाशी अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


नदी में कूदने वाली 21 वर्षीय युवती का नाम पायल देवी है। गांव के लोगों के मुताबिक भाई की मौत से गहरे भावनात्मक आघात से गुजर रही थी। उसका भाई परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार पहले से ही उसकी अचानक मौत से जूझ रहा था और अब उसका शव घर पहुंचने से पहले ही पायल ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी परिवार के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं क्योंकि माहौल गमगीन है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed