{"_id":"49594b1698fd99e96ad8f4c131eb7010","slug":"sikhs-protest-against-msg-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसजी के विरोध में सिखों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसजी के विरोध में सिखों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम की फिल्म मैसेंजर आफ द गाड (एमएसजी) की रिलीज के विरोध में शनिवार को जेएंडके सिख काउंसिल के बैनर तले सिखों ने प्रेस क्लब के बाहर बाबा राम रहीम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से ही इस फिल्म को रिलीज कराया गया है।
विज्ञापन
राज्य में इस फिल्म का कड़ा विरोध किया जाएगा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे काउंसिल के राज्य प्रधान हरमोहेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिखों ने बाबा राम रहीम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बाबा राम रहीम की छवि के बारे में सभी जानते हैं।
विज्ञापन
बाबा पर कई तरह के गंभीर आरोप हैं और मामले भी दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जब फिल्म की रिलीज का मामला सामने आया था तो भारत के सेंसर बोर्ड के पूरे स्टाफ ने इसका विरोध किया था। लेकिन बाद में केंद्र सरकार की मिलीभगत से यह रिलीज करा दी गई।
विज्ञापन
सिख समुदाय केंद्र सरकार की इस कार्यप्रणाली का कड़ा विरोध करती है और मांग करती है कि तुरंत इस फिल्म को सिनेमाघरों से उतारा जाए। उन्होंने सिनेमाघरों के मालिकों से अपील है कि इस फिल्म को किसी सिनेमाघर में नहीं लगाया जाए। इससे जम्मू में भी हालात खराब हो सकते हैं।
अगर जम्मू में किसी सिनेमाघर में इस फिल्म को लगाया गया तो काउंसिल इसका कड़ा विरोध करेगी और सिनेमाघरों को इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। इस फिल्म को राज्य के अन्य जिलों में भी किसी कीमत पर न लगाया जाए।