{"_id":"4b093848689f91ef025d6230c4a862b3","slug":"sikhs-demands-for-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने मांगा आरक्षण का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय ने मांगा आरक्षण का अधिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कैबिनेट की ओर से केंद्र सरकार को रिफ्यूजियों के लिए पैकेज की सिफारिश करने के फैसले को लेकर जेएंडके सिख यूनाइटेड फ्रंट ने जमकर सराहना की। शनिवार को सभी सिख संगठनों ने जेएंडके सिख यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले सिख समुदाय की अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे फ्रंट के जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह खालसा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार ने रिफ्यूजियों के लिए पैकेज की सिफारिश कर बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि सिख संगठन रिफ्यूजियों के मसले को हल कराने के लिए कई प्रदर्शनों का हिस्सा भी बने थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रिफ्यूजियों के सेटलमेंट के मसले के अलावा हमने राज्य सरकार से और भी मांग की थी कि राज्य के सिख समुदाय को विशेष तौर पर आरक्षण का अधिकार दिया जाना चाहिए। खालसा ने कहा कि फ्रंट की ओर से राज्य सरकार को सिख समुदाय को आरक्षण देने के बारे में कई बार चेताया जा चुका है लेकिन राज्य सरकार इस मांग को पूरा करने में देरी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि सिख समुदाय को आरक्षण का अधिकार दिया जाए। कांफ्रेंस में भाई कन्हैया निष्काम सेवा सोसाइटी, आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन, नौजवां सभा, सिख वेलफेयर सोसाइटी, गुरमत विचार मंच और अन्य सदस्य उपस्थित थे।