सहारनपुर हिंसा का असर जम्मू तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा का असर जम्मू तक देखने को मिला।
आज जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में सिख समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होते ही दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कैसे भड़की सहारनपुर में हिंसा?
प्रदर्शनकारियों ने हिंसा फैलने के लिए यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यहां शनिवार को दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।
सबसे ज्यादा हिंसा अंबाला रोड पर हुई है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।